Loading...

स्वास्थ्य जानकारी

Breastfeeding Twin Babies

जुड़वां बच्चों के मामले में स्तनपान कैसे कराएं?

इन दिनों आई.वी.एफ. गर्भावस्था आम है और इसलिए जुड़वां बच्चों का जन्म अधिक होता है। जुड़वा बच्चों के मामले में भी, स्तनपान पहला विकल्प होना चाहिए और दोनों बच्चों को दूध पिलाने की सलाह देनी चाहिए।

माताओं को दोनों बच्चों को दोनों स्तनों से एक साथ या फिर एक के बाद एक करके दूध पिलाना चाहिए, जहाँ प्रत्येक बच्चे के लिए एक स्तन आवंटित किया जा सकता है। माँ और बच्चों की सुविधा के अनुसार दोनों ही तरीके प्रभावी हो सकते हैं।

दूध का उत्पादन मुख्य रूप से बच्चे द्वारा चूसने के उद्दीपन (स्टिमुलस) पर निर्भर करता है। अगर बच्चा स्तन ज्यादा चूसता है, तो मां में दूध की उत्पत्ति अधिक होगी।

यही कारण है, कि अगर एक माँ के जुड़वा बच्चे होते हैं, तो दूध का उत्पादन दोनों शिशुओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उसी हिसाब से स्वाभाविक रूप से बढ़ता है।