स्वास्थ्य जानकारी
- होम
- पेज
- नवजात के आपातकालीन संकेत
नवजात शिशु में आपातकालीन संकेत
आपातकालीन स्थितियां
- अल्प तपावस्था (हाइपोथर्मिया): शरीर का तापमान 96.6 डिग्री फ़ारेनहाइट से कम होना।
- श्वसन के लिए छाती की कोई चाल नहीं होना या जीभ, होंठों का नीला पड़ना।
-
सांस की समस्या: सांस नहीं लेना, सांस की दर 60 से अधिक / मिनट होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होना।
-
बच्चे का रंग फीका पड़ना, त्वचा का नीलापन होना, बेहोशी या चमकी आना।
संकट संकेत / प्राथमिकता का संकेत
- स्तनपान नहीं करना।
- पेट फूलना या पित्त उल्टी करना।
- अधिक पीलिया।
- अधिक पीलापन।
- किसी भी स्थान से रक्तस्राव होना (नवजात बच्ची के योनि को छोड़ के)।
- कम जन्म का वजन (1800 ग्राम से कम)।
- ज्यादा जन्म का वजन (4000 ग्राम से अधिक वजन)।
- गर्भनाल क्षेत्र के पास सिर्फ लाल होना या पीब के साथ लाल होना।