Loading...

स्वास्थ्य जानकारी

नवजात शिशुओं में सामान्य मामूली विकास संबंधी समस्याएं

Peeling of Skin

त्वचा का निकलना

यह कुछ समय से जन्मे या समय से अधिक दिनों में जन्मे शिशु में होता है। इसके लिए नारियल तेल का अनुप्रयोग पर्याप्त है।

Mongolian Spots

मंगोलियन धब्बे

ये रंग में नीले होते हैं, जो ज्यादातर कमर के पीछे, नितंब और धड़ क्षेत्र के ऊपर मौजूद होते हैं। वे समय के साथ अपने आप ही गायब हो जाते हैं।

Erythema Toxicum

त्वचा पर लाल-लाल दाने

यह जीवन के दूसरे और तीसरे दिन दिखने वाले पूरे शरीर में फैले लाल रंग के दाने होते हैं। वे 2-3 दिनों में खुद ही गायब हो जाते हैं।

Milia

मिलिया

चेहरे पर पीले-सफेद धब्बे दिखाई दे सकते हैं जो अपने आप ही गायब हो जाते हैं।

Stork Bites / Salmon Patches

स्ट्रोक-बिट्स / सलीमोन पैचेस

ये गुलाबी तरह की रक्तवाहिकार्बुद केशिका हैं, जो आमतौर पर गर्दन, माथे, नाक की जड़, ऊपरी पलक, गर्दन के नप के ऊपर देखे जाते हैं। ये अपने आप ही खत्म हो जाते हैं।

Subconjunctival Hemorrhage

उपनेत्रश्लेष्मला रक्तस्राव (सबकन्जंक्टिवाल)

यह आँखों में होने वाला मामूली रक्तस्राव है, जो कुछ दिनों के भीतर अपने आप ही अवशोषित हो जाता है।

Tongue Tie

जीभ बाहर न आना (टंग टाई)

जीभ को होंठों के अग्रभाग से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। यह भाषा की स्पष्टता को प्रभावित कर सकता है लेकिन भाषा के विकास में देरी नहीं करता है। इसे 1 साल के बाद ठीक किया जा सकता है।

Epstein Pearls

एप्सटीन पर्ल्स

यह तालव्य तथा लिड्डा के मुँह पर के भाग में सफेद धब्बे की तरह दीखता है, इसके लिए किसी उपचार की आवश्यकता नहीं होती है।

Cutis Marmorata

चर्म मर्मरता (क्यूटिस मर्मोरेटा)

यह क्षणिक जाल जैसा लाल या नीले रंग का होता है जो कि आमतौर पर कम पर्यावरणीय तापमान से होता है और जब शरीर ठंडा पड़ जाता है तब दिखाई देता है। शरीर के विकास के साथ यह गायब हो जाती है।

Natal Teeth

प्रासूतिक जन्म का दांत

ये जन्म के समय मौजूद हो सकते हैं या इसके तुरंत बाद निचले भाग में आ सकते हैं। स्तनों में दर्द कराने पर या ढीले होने पर उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।

Hymenal Tags

योनिच्छद मांस (हाइमेनल टैग्स)

वे छोटे गुलाबी रंग के म्यूकोसल टैग हैं, जो योनिच्छद में 1-3 की संख्या में होते हैं। ये सामान्य संरचनात्मक विभिदत्ता हैं।

Non-Retractable Prepuce

लिंग के मुँह पर की चमड़ी पीछे न आना

इसमें लिंग की ऊपरी चमड़ी चिपकी हुई रहती है और मूत्रमार्ग पिन-बिंदु जैसा रहता है, जिसे जबरन खींचने की आवश्यकता नहीं है।

Congenital Hydrocele

जन्मजात हाइड्रोसील

यह जीवन के पहले तीन महीनों में अनायास ही गायब हो जाती है। यदि यह ठीक नहीं हो, तब सर्जन से सलाह लेनी चाहिए।

Prominent Xiphisternum

बाहर निकला हुआ जिफिस्टरनुम

नवजात शिशु में थोड़ा बाहर निकला हुआ जिफिस्टरनुम (सीने की हड्डी का निचला हिस्सा) हो सकता है और यह पूरी तरह से गैर-महत्वपूर्ण (सामान्य) होता है।

Umbilical Hernia

नाल हर्निया (अम्बिलाइकल हर्निया)

यह पेट की मांसपेशियों के विभाजन के कारण होता है। वे आमतौर पर 3 साल तक अनायास ही गायब हो जाते हैं।