Loading...

स्वास्थ्य जानकारी

सामान्य विकास के मील पत्थर

विकास

विकास के सिद्धांत निम्न प्रकार हैं:

  1. गर्भाधान से परिपक्वता तक विकास एक निरंतर प्रक्रिया है।
  2. सभी बच्चों में विकास का क्रम समान है, लेकिन सभी बच्चो में विकास की दर भिन्न होती है।
  3. विकास तंत्रिका तंत्र की परिपक्वता से संबंधित है।
  4. विकास में सामान्यीकृत आम गतिविधि को विशिष्ट प्रतिक्रियाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है।
  5. विकास सिर से पैर की दिशा में होती है।

विकासात्मक मील के पत्थर जो एक बच्चा प्राप्त करता है, उसकी शारीरिक और तंत्रिका संबंधी परिपक्वता का एक अच्छा प्रतिबिंब होती है।

Child Development
आयु कुल चाल महीन चाल सामाजिक भाषा
1 महीना - हथेली पर कुछ रखो तो मुट्ठी बंद करता है। उससे बोलनेवाले व्यक्ति को गौर से देखता है। घंटी की आवाज पर शांत हो जाता है।
2 महीना - मुट्ठी बंद होता है। मिलनसार मुस्कान जब कोई उससे बोले तो मुस्कुराता है।
3 महीना सिर ज्यादातर स्थिर रहता है, लेकिन अभी भी आगे की और झुकता है। मुट्ठी खुला होता है। खिलौने को देखने पर उत्साहित होता है, माँ को पहचानता है। जब कोई उससे बोले तो बड़बड़ाता है।
4 महीना सिर पर नियंत्रण होता है। दोनों हाथों से वस्तुओं को लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। जोर से हंसता है। जब उस से बात की जाती है, तो निरंतर ध्वनियों के साथ प्रतिक्रिया देता है।
6 महीना पीठ को गोल करके सहारे से बैठता है वस्तुओं को लेने के लिए एक हाथ फैलाता है, अपना एक हाथ से दूसरे हाथ में वस्तु हस्तांतरण करता है। दर्पण के छवि पर मुस्कुराता है, अपरिचित से डरता है। बा, मा बोलते हैं
8 महीना बिना सहारे के बैठता है। - - -
9 महीना सहारे के साथ खड़ा होता है। अंगूठे, उंगली से स्थूल पकड़ता है। टा-टा करता है। बोलता है द्वि-शब्दांश मामा, पापा
10 महीना सहारे से चलता है। - - -
12 महीना सहारे के बिना खड़ा होता है। अंगूठे, उंगली से महीन पकड़ता है। गेंद से साधारण खेल खेलता है। 2-3 शब्दों को अर्थ के साथ बोलता है।
15 महीना अकेला चलता है, घुटनों के बल ऊपर चढ़ता है स्वयं कप से खाता है, 2-3 घन का टॉवर बनाता है। - विशिष्ट शब्दावली बोलता है।
18 महीना दौड़ता है, खड़े होते समय गेंद फेंकता है। चमच से स्वयं खाता है, एक बार में 2-3 पृष्ठ बदल देता है। घर का काम काज करने की नक्कल करता है। 7-10 शब्दों की विशिष्ट शब्दावली बोलता है।
2 साल कूदता है, पीछे कि ओर चलता है, प्रत्येक सीढ़ी पर दोनों पैरों के साथ ऊपर नीचे चढ़ता उतरता है। एक बार में 1 पृष्ठ बदल सकते हैं, सीधा लाइन खींच सकते है। खाना-पीना और शौचालय की जरूरत बताता है। 2-3 शब्द का वाक्य बनाता हैं, सर्वनाम "मैं", "मुझे", "आप" का उपयोग करता है।
3 साल त्रि-चक्र साइकिल कि सवारी करता है, प्रत्येक सीढ़ी पर एक कदम के साथ ऊपर चढ़ता है। कपड़ा स्वयं पहन और उतर सकता है, गोलाकार खींच सकता हैं। अपना नाम, आयु, लिंग जानता है। सामान्य बातचीत करता है।
4 साल प्रत्येक सीढ़ी पर एक कदम के साथ नीचे उतरता है। बटन लगा और खोल सकते है, एक वर्ग और क्रॉस के निशान को बना सकते है। शौचालय का अभ्यास होता है। एक समूह में मिल के खेलते है। कहानी बता सकता हैं।
5 साल कूदता है। एक त्रिकोण खींच सकते हैं, जूता का फीता स्वयं बांध सकता हैं। घर के कामों में मदद करता है। बहुत बोलता है, शब्द का अर्थ पूछता हैं।